Jabalpur News: शहर में आज स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प, हड़ताल पर डॉक्टर - Jabalpur Samachar

खबरे

demo-image

Jabalpur News: शहर में आज स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प, हड़ताल पर डॉक्टर

Screenshot_1486

जबलपुर। कोलकाता की घटना के विरोध में आज जबलपुर के सभी डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है, जिसके चलते शहर की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प रहेंगी। हड़ताल में प्राइवेट क्लीनिक और अस्पतालों के डॉक्टर भी शामिल हैं। जबलपुर मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है।

इस हड़ताल के दौरान शहर के सभी अस्पतालों और क्लीनिकों में डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन इनमें भी डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी नहीं होगी। हड़ताल के हिस्से के रूप में, दोपहर 12:00 बजे शहर के सभी डॉक्टर सिविक सेंटर में एकत्र होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
undefined

Contact Form

Name

Email *

Message *