
जबलपुर : मदन महल थाना अंतर्गत एक युवक को अज्ञात लड़कों द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया गया। थाने के सामने लगा था वाहन चेकिंग का पॉइंट*- सबसे बड़ी बात यह है कि थाने के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। और उससे 100 कम की दूरी पर एक युवक को 10- 12 लड़कों ने विवाद करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
आयुष श्रीवास्तव नामक युवक अपने मित्र के साथ मदन महल थाने के सामने से मदन महल अंडर ब्रिज की तरफ जा रहा था। तभी कुछ लड़के वहां से निकले और उसकी गाड़ी से टक्कर होते-होते बची। आयुष के अनुसार बस इसी बात पर लड़कों ने उसको रोका और दोनों जांघों में चाकू से वार कर दिया। मदन महल थाने के अनुसार आयुष का मुलाहिजा करवाने के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है और वहां से आने के बाद पूरी जांच की जाएगी।